खालिस्तानी नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा के बाद दिल्ली और UP में भी छापे

NIA की ये कार्रवाई ऐसे समय पर चल रही है, जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच तनाव चल रहा है.

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली NCR, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की है. NIA आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठगांठ को खत्म करने के लिए लगातार एक्शन ले रही है.

NIA की ये कार्रवाई ऐसे समय पर चल रही है, जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच तनाव चल रहा है. ये भी पढ़ें- AFSPA Extended in Nagaland, AP: केंद्र ने नागालैंड, अरुणाचल के कुछ हिस्सों में 6 महीने के लिए बढ़ाया अफस्पा; जानें क्या है यह कानून

NIA की टीम सबसे ज्यादा पंजाब में 30 जगहों पर तलाशी ले रही है. वहीं, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-NCR और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि विदेशों में रहने वाले खालिस्तानी और गैंगस्टर भारत मे ग्राउंड वर्कर को हवाला चैनल से ड्रग्स और हथियार के लिए फंडिंग कर रहे हैं. इसी चेन को खत्म करने के लिए NIA की कार्रवाई चल रही है.

NIA जांच में खालिस्तान- ISI और गैंगस्टर से जुड़े कई इनपुट्स इकट्ठे किए हैं. अभी तक गिरफ्तार हुए गैंगस्टर और खालिस्तानियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं. जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर -खालिस्तानी नेक्सस का इस्तेमाल विदेशी धरती से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है

हाल ही में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर को कनाडाई नागरिक बताते हुए उसकी हत्या में भारत के एजेंट्स का हाथ बताया था. इसके बाद कनाडा ने भारतीय राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया था. वहीं, भारत ने इन आरोपों को बेतुका बताया. साथ ही जवाबी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली में कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया था. भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा पर भी रोक लगा दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rare Medical Case: बांझपन के इलाज के लिए पहुंचे 26 वर्षीय युवक के शरीर में मिला गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब, डॉक्टर भी रह गए हैरान

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड