देश

स्कूल बस में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल की बस में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार, अयोध्या नगर की पॉश कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की साढ़े तीन साल की बच्ची सागर इंटर नेशनल स्कूल में पढ़ती है. मासूम के साथ गुरुवार को बस में ही कंडक्टर ने दुष्कर्म किया.

स्कूल बस में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल की बस में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार, अयोध्या नगर की पॉश कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की साढ़े तीन साल की बच्ची सागर इंटर नेशनल स्कूल में पढ़ती है. मासूम के साथ गुरुवार को बस में ही कंडक्टर ने दुष्कर्म किया. यह बात तब सामने आई जब मां ने बच्ची के अंडर गार्मेट में खून के निशान देखे और बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की बात कही.

परिजनों का कहना है कि बच्ची दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्कूल से घर पहुंची. मां जब उसे खाना खिला रही थी तभी उन्हें बच्ची के अंडर गार्मेट में खून के निशान दिखे. बच्ची से पूछा तो उसने बस में कंडक्टर द्वारा अश्लील हरकत किए जाने की बात कही. उसके बाद परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए और फिर अयोध्या नगर थाने पहुंचे. पुलिस के अनुसार, बच्ची की जांच कराने के बाद गुरुवार देर रात आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया.

अयोध्या नगर थाने के प्रभारी बलजीत सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "परिजनों की शिकायत पर स्कूल बस कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है. आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा है इसलिए उसकी मार्कशीट मंगाई गई है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).