शर्मनाक! भोपाल में 6वीं की छात्रा से दुष्कर्म, अस्पताल जाने पर सामने आई प्रेगनेंट होने की बात- आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शमर्सार करने वाली घटना सामने आई है. यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ 45 साल के अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया. आरोपी 6 महिनों से मासूम अपनी हवस का शिकार बना रहा था.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शमर्सार करने वाली घटना सामने आई है. यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ 45 साल के अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया. आरोपी 6 महिनों से मासूम अपनी हवस का शिकार बना रहा था. मामला टीटी नगर थाना क्षेत्र की है. परिवाजनों को इस बात की खबर तब लगी जब गुरुवार को अचानक बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत के चलते वे हॉस्पिटल पहुंचे. जब चेकअप हुआ तो पता चला कि वह 5 महीने की गर्भवती है. यह सुनने के बाद घबराए परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.
मामला दर्ज करने के बाद टीटी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि आरोपी अपने तीन बेटों, एक बहू और पत्नी के साथ रहता है. आरोपी मूंगफली का ठेला लगाता है. जब आरोपी के घर के सदस्य बाहर होते थे तो वह उसके साथ दरिंदगी करता था. मूंगफली देने के बहाने दिसंबर 2018 में उसने पहली बार छात्रा को घर में बुलाया और उसके साथ रेप किया. इस दौरान आरोपी ने छात्रा को धमकाया कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा.
एएसपी अखिल पटेल ने मीडिया को बताया कि 13 साल की बच्ची 5 महीने की गर्भवती है. मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि आरोपी दिसंबर 2018 से उसके साथ रेप कर रहा है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि मोहल्ले का ही रहने वाला है. आरोपी का नाम शिवराज यादव है. आरोपी मूंगफली का ठेला लगता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

