Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, करीब 1 किलोमीटर तक करेंगी पदयात्रा
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन में आज राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी कदम से कदम मिला रही हैं. यात्रा कर्नाटक, मांड्या जिले के पांडवपुरा इलाके में शुरू हो गई है और सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो गई हैं.
मांड्या, 6 अक्टूबर : कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन में आज राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी कदम से कदम मिला रही हैं. यात्रा कर्नाटक, मांड्या जिले के पांडवपुरा इलाके में शुरू हो गई है और सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो गई हैं. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों के चलते वह एक किलोमीटर तक पद यात्रा करेंगी. सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैं.
कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है. जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है. संघठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हर दिन यात्रा मजबूत होती जा रही है और लोग दूर-दूर से इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं. वहीं सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है. आम जनता में भी इस यात्रा का असर दिख रहा है और हम उन से प्रेरित हो रहे हैं." इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने पर कहा कि, "यह देश के लिए गर्व की बात है." यह भी पढ़ें : UP Shocker: मैनपुरी में दिनदहाड़े घर में घुसकर छात्रा से रेप के बाद हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की तब सोनिया गांधी देश में नहीं थीं. सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के समय अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश गई थीं. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अब तक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अब तक 600 किमी से अधिक की दूरी तय की गई है. वहीं यात्रा 24 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी और राज्य में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. दरअसल भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य नेता कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. 7 सितंबर को इस यात्रा की शुरुआत की गई थी और यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

