Bharat Bandh Today: ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों की देशव्यापी हड़ताल से जनजीवन प्रभावित होने के आसार, जानें आपके राज्य में स्कूल-कॉलेज और बैंक क्या खुला, क्या बंद

देशभर के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने 12 फरवरी 2026 को भारत बंद का आह्वान किया है. नए श्रम कानूनों और ट्रेड डील के विरोध में बुलाए गए इस बंद से बैंकिंग और परिवहन सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है.

(Photo Credits ANI)

Bharat Bandh Today:  देश के 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न किसान संगठनों ने आज, 12 फरवरी 2026 को 'भारत बंद' का आह्वान किया है. यह हड़ताल केंद्र सरकार के नए श्रम कोड (Labour Codes) और प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में बुलाई गई है. इस विरोध प्रदर्शन में लगभग 30 करोड़ श्रमिकों के शामिल होने का दावा किया गया है, जिसका असर बैंकिंग, सार्वजनिक परिवहन और औद्योगिक क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है.

स्कूलों और कॉलेजों की स्थिति

अभिभावकों और छात्रों के बीच सबसे बड़ा सवाल स्कूलों की छुट्टी को लेकर है. ताज़ा अपडेट के अनुसार:  यह भी पढ़े:  India–US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच हुआ ट्रेड डील, जानें कौन-कौन से सामान हो सकते हैं सस्ते? यहां देखें लिस्ट

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की जानकारी के लिए संबंधित स्कूल प्रबंधन या स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहें.

बैंकिंग और परिवहन सेवाओं पर असर

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSUs) और सड़क परिवहन पर पड़ सकता है.

क्यों किया जा रहा है विरोध?

प्रदर्शनकारी संगठनों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:

  1. चारों नए श्रम कोड (Labour Codes) को तुरंत वापस लिया जाए.

  2. प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करना, जिससे किसानों को बाजार प्रभावित होने का डर है.

  3. बिजली संशोधन विधेयक और 'शांति' (SHANTI) एक्ट का विरोध.

  4. न्यूनतम वेतन की गारंटी और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली.

क्या खुला रहेगा? (अनिवार्य सेवाएं)

आम जनता की सुविधा के लिए आपातकालीन सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है:

यात्रियों को सलाह

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए घर से जल्दी निकलें और स्थानीय समाचारों पर नजर रखें.

Share Now

\