भय्यूजी महाराज आत्महत्या मामला: अध्यात्मिक गुरु ने सेवादार के नाम कर दी पूरी दौलत
सेवादार विनायक पिछले 15 सालों से भय्यू जी महाराज के साथ रहता आया है. साथ ही उसे भैय्यूजी का सबसे करीबी बताया जाता है.
एमपी: आध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है. बताना चाहते है कि पुलिस ने एक और सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें भैय्यूजी की पूरी संपत्ति उनके सेवादार और सबसे करीबी विनायक के नाम की है. सुसाइड नोट में भय्यूजी महाराज ने लिखा कि मैं विनायक पर ट्रस्ट करता हूं. इसलिए उसे ये सारी जिम्मेदारी देकर जा रहा हूं और ये मैं बिना किसी दबाव के लिख रहा हूं. जब भैय्यू जी ने खुद को गोली मारी तब विनायक भी घर पर मौजूद था. पुलिस ने भैय्यूजी की लाश के पास से सुसाइड नोट के अलावा रिवॉल्वर, मोबाइल, टैब, लैपटॉप, फोन सहित 7 गैजेट्स जब्त कर लिए हैं. इसके साथ ही परिवार और आश्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार सेवादार विनायक पिछले 15 सालों से भय्यू जी महाराज के साथ रहता आया है. साथ ही उसे भैय्यूजी का सबसे करीबी बताया जाता है. सुसाइड नोट के दूसरे पन्ने में भैय्यूजी ने अपने आश्रम, प्रॉपर्टी और वित्तीय शक्तियों की सारी जिम्मेदारी विनायक को दी है.
डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा कि, "सुसाइड नोट में विनायक के बारे में ज़िक्र है. यह शख्स 15-16 सालों से उनकी देखरेख करते थे. उनके ही साथ रहते थे. उस तथ्य के बारे में भी पुलिस ज़रूर जांच करेगी। संभावना है कि वो इनके काफी करीब रहे होंगे भावनात्मक तौर पर इसलिए उनका नाम लिखा गया है.
बहरहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2018 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

