बीड़ी पीने से स्वास्थ्य के अलावा देश को भी सालाना 80 लाख करोड़ का नुकसान

बीड़ी पीने से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान और समय से पहले मौत होने से भारत को सालाना 80,000 करोड़ रुपये की कीमत चुकानी पड़ती है, जोकि देश में स्वास्थ्य पर होने वाले कुल खर्च का दो फीसदी है.....

बीड़ी (Photo Credit-Wikimedia Commons)

कोच्चि: बीड़ी पीने से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान और समय से पहले मौत होने से भारत को सालाना 80,000 करोड़ रुपये की कीमत चुकानी पड़ती है, जोकि देश में स्वास्थ्य पर होने वाले कुल खर्च का दो फीसदी है. यह बात एक शोध रिपोर्ट में सामने आई है. सीधे तौर पर बीमारी की जांच, दवाई, डॉक्टरों की फीस, अस्पताल में भर्ती और परिवहन पर होने वाला खर्च इसमें शामिल है. इसके अलावा परोक्ष खर्च में रिश्तेदारों का समायोजन और परिवार की आय को होने वाला नुकसान शामिल है. यह बात टोबैको (Tobacco) कंट्रोल नामक जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कही गई है.

स्वास्थ्य सेवा खर्च पर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के आंकड़ों, ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (Global Adult Tobacco Survey) से बीड़ी पीने से संबंधित आंकड़ों पर आधारित यह रिपोर्ट वर्ष 2017 की है. शोध के अनुसारख् बीड़ी से 2016-17 में 4.17 अरब रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. रिपोर्ट के लेखक और केरल के कोच्चि (Kochi) स्थित पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर (Centre for Public Policy Research) के रिजो एम. जॉन (Rijo M John) ने कहा कि भारत में पांच में से करीब एक परिवार को इस विनाशकारी खर्च का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा, "बीड़ी पीने से होने वाली बीमारियों से ज्यादा लोग गरीब बन रहे हैं." उन्होंने कहा कि तंबाकू और उससे शरीर को होने वाले नुकसान पर हो रहे खर्च के कारण करीब 1.5 करोड़ लोग गरीबी के हालात से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा कि तंबाकू पर होने वाले खर्च के कारण भारत में खासतौर से गरीब लोग भोजन और शिक्षा पर खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं.

भारत में बीड़ी काफी प्रचलित है, जिसमें तकरीबन 80 फीसदी तंबाकू लोग पीते हैं. नियमित तौर पर बीड़ी पीने वाले 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की तादाद 7.2 करोड़ है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड