Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ केस में RCB का मार्केटिंग हेड Nikhil Sosale एयरपोर्ट से गिरफ्तार, अन्य 3 आरोपी भी पकड़े गए

गलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2025 जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में पहली गिरफ्तारी के तौर पर RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को बेंगलुरु पुलिस ने हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है.

(Photo Credits Twitter)

Bengaluru Stampede Update: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2025 जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में पहली गिरफ्तारी के तौर पर RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले (Nikhil Sosale) को बेंगलुरु पुलिस ने हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि निखिल सोसले बेंगलुरु से मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हवाई अड्डे पर पकड़ लिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. इसके अलावा, तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है.

भगदड़ में 11 लोगों की गई है जान

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के जश्न के लिए 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. इस मामले में पुलिस ने RCB, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह भी पढ़े: Bengaluru Stampede: ‘अगर भीड़ कंट्रोल नहीं कर सकते तो ऐसे जश्न की जरूरत नहीं’, बेंगलुरु हादसे पर बोले कोच गौतम गंभीर

मामले में बेंगलुरु पुलिस आयुक्त. दयानंद निलंबित

इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भगदड़ के मामले में बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद सहित पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था. सरकार ने देर रात सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया.

बेंगलुरु पुलिस सहित इन अधिकारियों पर गिरी गाज

निलंबित अधिकारियों में कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक गिरीश ए.के., सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बालकृष्ण, सेंट्रल डिवीजन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एच.टी. शेखर, स्टेडियम की सुरक्षा के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार विकास और बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद शामिल हैं.

जांच के लिए CID गठित

मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है, जिसके प्रमुख रिटायर्ड हाई कोर्ट जज माइकल डी’कुन्हा होंगे. इसके साथ ही, CID को भी इस मामले की समानांतर जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट