Bengaluru Rave Party Case: बेंगलुरु रेव पार्टी में दो तेलुगु अभिनेत्रियों में ड्रग की पुष्टि
बेंगलुरु में 20 मई को एक फार्म हाउस में आयोजित रेव पार्टी में शामिल हुईं दो तेलुगु अभिनेत्रियों के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में ड्रग के सेवन की पुष्टि हुई है.
बेंगलुरु, 23 मई : बेंगलुरु में 20 मई को एक फार्म हाउस में आयोजित रेव पार्टी में शामिल हुईं दो तेलुगु अभिनेत्रियों के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में ड्रग के सेवन की पुष्टि हुई है. पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया, "बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी क्षेत्र में स्थित जीएम फार्म हाउस में रेव पार्टी आयोजित की गई थी. पार्टी में शामिल होने वाले 98 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए गए. रिपोर्ट में 86 लोगों में ड्रग के सेवन की पुष्टि हुई."
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 50 से ज्यादा पुरुषों और करीब 30 महिलाओं में ड्रग के सेवन की पुष्टि हुई. सीसीबी पुलिस अधिकारियों की विशेष शाखा इन सभी को नोटिस भेजने और पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है. यह भी पढ़ें : बूथ स्तर का डेटा अपलोड नहीं होने से पार्टियों को गड़बड़ी का संदेह: सिब्बल
रेव पार्टी में शामिल एक अभिनेत्री ने एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि वह हैदराबाद में थीं. उसने रेव पार्टी में अपनी मौजूदगी से इनकार कर दिया था. हालांकि, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने बाद में कहा कि तेलुगु अभिनेत्री वास्तव में उस रेव पार्टी में मौजूद थीं, जहां ड्रग जब्त की गई. एक अन्य लोकप्रिय तेलुगु अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि वह पार्टी में शामिल हुई थी. लेकिन उसने दावा किया कि उसे नहीं पता था कि अंदर क्या चल रहा है? उसने लोगों से उनका सपोर्ट करने के लिए कहा.
पुलिस ने 20 मई को 'सनसेट टू सनराइज विक्ट्री' नाम वाली रेव पार्टी पर छापा मारा था. इस पार्टी में टेक प्रोफेशन, तेलुगु एक्ट्रेस समेत करीब 100 लोग शामिल हुए थे. कथित तौर पर पार्टी में शामिल लोगों ने एमडीएमए, कोकीन, हाइड्रो गांजा और अन्य पदार्थों का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने फार्म हाउस से ड्रग बरामद की. मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस ड्रग की सप्लाई के साथ-साथ सेक्स रैकेट संचालित होने की संभावना की भी जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

