देश

बेंगलुरू: 10वीं कक्षा की लड़की पर चढ़ा इश्क का ऐसा बुखार, रेत डाला बाप का गला

वो दसवीं कक्षा में पढ़ती थी और प्यार में इतनी अंधी हो चुकी थी कि बाप ने गलत रास्ते पर जाने से रोका तो प्रेमी के साथ मिलकर बाप का ही गला रेत डाला. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की उम्र 15 साल है और वह 18 साल के प्रवीण के प्यार में पागल थी. दोनों को जय कुमार जैन के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या को रविवार की सुबह अंजाम दिया गया था.

बेंगलुरू: 10वीं कक्षा की लड़की पर चढ़ा इश्क का ऐसा बुखार, रेत डाला बाप का गला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बेंगलुरू: (Bengaluru) वो दसवीं कक्षा में पढ़ती थी और प्यार में इतनी अंधी हो चुकी थी कि बाप ने गलत रास्ते पर जाने से रोका तो प्रेमी (Boyfriend) के साथ मिलकर बाप का ही गला रेत डाला. पुलिस (Police) ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की उम्र 15 साल है और वह 18 साल के प्रवीण के प्यार में पागल थी. दोनों को जय कुमार जैन के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या को रविवार की सुबह अंजाम दिया गया था. सहायक पुलिस आयुक्त वी धनंज्य कुमार ने पीटीआई भाषा को बताया कि जय कुमार राजस्थान का रहने वाला था और यहां रजनीनगर इलाके में उसकी कपड़ों की दुकान थी. लड़की का बाप अपनी पत्नी और बेटे को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था.

दोनों पुडुचेरी में किसी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. जब वह घर लौटा तो बेटी ने बाप को दूध में नशीली गोली मिलाकर दे दी. जब जैन सो गया तो लड़की और उसके प्रेमी ने कथित रूप से उसका गला काट दिया. अपराध का सिलसिला यहीं नहीं रूका. दोनों 41 साल के जैन के शव को घसीट कर बाथरूम में ले गए और उसे आग के हवाले कर दिया. जब पड़ोसियों ने घर से धुंआ निकलता देखा तो उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी इत्तिला की. यह भी पढ़ें- मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

जब पुलिस और दमकल विभाग के लोग घर के भीतर घुसे तो वहां जय कुमार का अधजला शव पड़ा था और उस पर चाकू से वार किए जाने के दस घाव थे. पूछताछ करने पर लड़की और उसके प्रेमी ने विरोधाभासी बयान दिए. जोर डालकर पूछने पर दोनों ने अपराध कुबूल कर लिया. लड़की ने बताया कि उसका पिता उसके प्रेम प्रसंग से गुस्से में था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2019 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).