Bengaluru: रात भर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के वॉशरूम में छिपा रहा शख्स, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए 5 लाख के मोबाइल फोन लेकर हुआ फरार
बेंगलुरु से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए जो किया वह जानकर आप हैरान हो जाएंगे. बेंगलुरु के जेपी नागा स्थित शोरूम से सात महंगे मोबाइल फोन चोरी करने के लिए 27 साल का एक शख्स रात भर महिला टॉयलेट में छिपा रहा.
बेंगलुरु (Bengaluru) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए जो किया वह जानकर आप हैरान हो जाएंगे. बेंगलुरु के जेपी नागा स्थित शोरूम से सात महंगे मोबाइल फोन चोरी करने के लिए 27 साल का एक शख्स रात भर महिला टॉयलेट में छिपा रहा और सुबह 5 लाख के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया. 5G Network In India: देश में जल्द 5G सेवा देना शुरु कर देगी JIO, निलामी में लगाई सबसे बड़ी बोली.
शोरूम के कर्मचारियों ने जब दुकान बंद की तो उन्हें नहीं पता था कि अंदर कोई शख्स मौजूद है. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अब्दुल मुनाफ ने जब चोरी किए गए मोबाइल फोन में से एक का उपयोग करना शुरू किया तो पुलिस ने IMEI नंबर के साथ उसे ट्रैक कर लिया.
पुलिस के मुताबिक बिहार के पूर्णिया का रहने वाला मुनाफ बीटीएम लेआउट के एक रेस्टोरेंट में काम करता था. “आरोपी ने इंस्टाग्राम पर मंगलुरु की एक लड़की से मुलाकात की थी और वह उसे महंगे गिफ्ट देकर खुश करना चाहता था. उसने मोबाइल फोन चोरी करने के तरीके के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया और एक प्लान तैयार किया."
प्लान के तहत बुधवार को वह जेपी नगर फेज 2 के शोरूम में ग्राहक बनकर गया और महिला वॉशरूम में छिप गया. पुलिस ने कहा, "जब शोरूम बंद हो गया और कर्मचारी घर चले गए, तो वह शोरूम के ग्राउंड फ्लोर में घुस गया. इसके बाद उसने सात महंगे मोबाइल फोन उठाए और वॉशरूम में लौट आया."
आरोपी ने पूरी रात वहीं बिताई और अगले दिन, जब शोरूम खोला गया और सभी कर्मचारी व्यस्त थे, तो वह मौका देखकर लिफ्ट से बेसमेंट में गया और बाहर चला गया. चलते-चलते आरोपी ने गलती से चोरी का एक फोन गिरा दिया, जिसे बाद में कर्मचारियों ने बरामद कर लिया.
घटना का पता तब चला जब कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और व्यक्ति को कई मोबाइल फोन के साथ वॉशरूम से बाहर आते देखा. चोरी हुए मोबाइल की कीमत पांच लाख रुपये है. आरोपी मुनाफ ने अपने पास पांच मोबाइल रखते हुए अपनी प्रेमिका को एक महंगा मोबाइल गिफ्ट किया था. उसने एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था.
पुलिस ने आरोपी को IMEI नंबर के जरिए ट्रैक किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा, 'हमने उसके पास से चोरी के सभी छह मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं और उसे चोरी के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.'
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

