देश

बंगाल: 'ग्रीन जोन' उत्तरी दिनाजपुर से 4 सहित 8 नए मामले

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शनिवार को कोराना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए. इनमें से 4 मामले 'ग्रीन जोन' घोषित उत्तरी दिनाजपुर से हैं.

बंगाल: 'ग्रीन जोन' उत्तरी दिनाजपुर से 4 सहित 8 नए मामले
कोरोना वायरस (Photo Credits: IANS)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शनिवार को कोरोना (Covid-19) संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए. इनमें से 4 मामले 'ग्रीन जोन' (Green Zone) घोषित उत्तरी दिनाजपुर (Dinajpur) से हैं. उत्तर बंगाल के मालदा से भी शनिवार को चार लोगों के कोराना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

उत्तरी दिनाजपुर के जिलाधिकारी अरविंद मीणा ने कहा, "जिले के तीन इलाकों से चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. दो रायगंज से और हेमताबाद व श्यामपुर से एक-एक." यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल तक ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन चलाने का अब तक कोई प्रस्ताव नहीं : रेलवे अधिकारी

उत्तरी दिनाजपुर राज्य के आठ ग्रीन जोन जिलों में से एक है. मीणा ने कहा, "संक्रमित पाए गए ये चारों लोग अपने जिले से कोलकाता गए थे. ये कैसे संक्रमित हुए, यह पता लगाने के लिए हम जरूरी कदम उठा रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).