Gujarat Shocker: भिखारी की जेब में थे 1 लाख रुपये कैश, फिर भी भूख से तड़प-तड़प कर हुई मौत

वलसाड में 50 साल के एक भिखारी की भूख से मौत हो गई. बताया जा है कि उसके पास 1.14 लाख रुपये कैश थे, फिर भी वह भूख से उसके प्राण निकल गए. उसका शव गांधी लाइब्रेरी के पास पड़ा हुआ मिला.

(Photo : X)

वलसाड, 5 दिसंबर: वलसाड में 50 साल के एक भिखारी की भूख से मौत हो गई. बताया जा है कि उसके पास 1.14 लाख रुपये कैश थे, फिर भी वह भूख से उसके प्राण निकल गए. उसका शव गांधी लाइब्रेरी के पास पड़ा हुआ मिला. एक दुनकानदार ने आपातकालीन सेवाओं को फोन कर इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलने पर आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन भावेश पटेल और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने पाया कि बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत बिगड़ रही है और बाद में उन्हें इलाज के लिए वलसाड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. रिपोर्टों के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों को भिखारी के पास से काफी मात्रा में नकदी मिली, जिसमें 500 रुपये के 38 भारतीय मुद्रा नोट, 200 रुपये के 83 नोट, 100 रुपये के 537 नोट और 20 रुपये और 10 रुपये के अतिरिक्त नोट शामिल थे. इन सभी नोटों को इकट्ठा किया गया था और छोटे प्लास्टिक बैग में उसके स्वेटर की जेब में लपेटा गया था.  पुलिस को नकदी सौंप दी गई है.

वलसाड सिविल अस्पताल के डॉ. कृष्णा पटेल ने कहा ‘जब मरीज को हमारे पास लाया गया, तो उसने चाय मांगी. हमें लगा कि वह भूखा है और उसका ब्लड शुगर लेवल कम हो गया. हमने सलाइन डाली और इलाज शुरू किया. एक घंटे बाद उसकी मौत हो गयी. पिछले कुछ दिनों से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था.’ भिखारी की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस ने व्यवस्थित तरीके से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियों में रखी नकदी को कब्जे में ले लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड