Noida: देह व्यापार के आरोप में ब्यूटी पार्लर संचालिका गिरफ्तार
नोएडा की थाना सेक्टर 49 पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लड़कियों को हिरासत में लिया है. पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 73 स्थित स्क्वायर मॉल में ब्यूटी पार्लर व स्पा की संचालिका पायल चौहान ऑनलाइन बुकिंग करके कॉल गर्ल भेजती है.
नोएडा, 25 जून : नोएडा (Noida) की थाना सेक्टर 49 पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लड़कियों को हिरासत में लिया है. पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 73 स्थित स्क्वायर मॉल में ब्यूटी पार्लर व स्पा की संचालिका पायल चौहान ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) करके कॉल गर्ल भेजती है. उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाई तथा फर्जी ग्राहक के माध्यम से महिला से संपर्क किया.
उन्होंने बताया कि जब इस बात की पुष्टि हो गई कि वहां देह व्यापार का अड्डा चल रहा है तो पायल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया. इस धंधे में कथित तौर पर संलिप्त तीन लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से कई अहम दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 3 जिले कोरोना मुक्त, 31 जिलों में नही मिला एक भी मरीज
संचालिका के मोबाइल फोन की भी पुलिस जांच कर रही है. अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में कॉल गर्ल रैकेट चलाने वाली महिला ग्राहकों से पांच से 10 हजार रुपए लेती थी और इस काम में शामिल लड़कियों को एक हजार रुपये देती थी. उन्होंने बताया कि महिला के मोबाइल फोन से कई लोगों के नंबर मिले हैं जिन्हें वह कॉल गर्ल सप्लाई करती थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

