देश

कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादी मार गिराया, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मार गिराए गए जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया.

कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादी मार गिराया, एक जवान शहीद
सुरक्षा बल (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मार गिराए गए जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, “सोपोर अभियान में दो आतंकवादी मार गिराए गए.” उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे, यह पता लगाया जा रहा है.

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी में एक सैनिक की भी जान चली गई. इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह उत्तर कश्मीर जिले के दांगीवाचा प्रांत के पाजलपोरा गांव की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के खोजी दल पर गोलीबारी की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई जिससे तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).