देश

छुट्टी और हड़ताल के कारण कल से 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम

बैंकिंग सेवाएं छुट्टी और हड़ताल के कारण बुरी तरह प्रभावित रहेंगी

छुट्टी और हड़ताल के कारण कल से 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: अगर आपको बैंक (Bank) में कोई जरूरी काम है तो उसे आज ही निपटा लें क्योंकि कल से अगले 5 दिनों तक देशभर के सरकारी बैंक बंद रहेंगे. दरअसल, 11वीं द्विपक्षीय वेतन संशोधन वार्ता के लिए बिना शर्त आदेश पत्र जारी करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 26 दिसंबर को आहूत हड़ताल (Strike) से पहले बैंक अधिकारिकों के एक यूनियन ने भी 21 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. हड़ताल और छुट्टियों के कारण बैंक सोमवार को छोड़कर इस शुक्रवार से बुधवार तक बंद रहेंगे. इन दिनों बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहेंगी.

इसके बाद बैंक 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को चौथे शनिवार और रविवार के कारण बंद रहेंगे, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस का राष्ट्रीय अवकाश है. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (AIBOC) के सहायक महासचिव सजय दास ने कहा कि हमने 2017 के मई में प्रस्तुत मांग-पत्र के आधार पर 11वीं द्विपक्षीय वेतन संशोधन वार्ता के लिए पूर्ण और बिना शर्त आदेश पत्र जारी करने की मांग को लेकर 21 दिसंबर को हड़ताल का आह्वान किया है. वेतन संशोधन पर चर्चा शुरू होने के 19 महीनों बाद भी अबतक कोई प्रगति नहीं हुई है. यह भी पढ़ें- तकनीकी कारणों की वजह से मुंबई में बंद हुए प्राइवेट FM रेडियो स्टेशन

उनके मुताबिक, यूनियन के 3.2 लाख से अधिक अधिकारी इस हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की तरफ से उन पांच बैकों को राजी करने के लिए अभी तक 'कोई स्पष्ट पहल' नहीं की गई है, जिन्होंने अभी तक बिना शर्त वाला आदेश पत्र जारी नहीं किया है.

हड़ताल के दौरान शुक्रवार को एटीएम सेवाएं 'सामान्य' रहने की संभावना है, जबकि 26 दिसंबर को एटीएम (ATM) सेवाएं प्रभावित होंगी. यूनियन की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष शुभज्योति बंदोपाध्याय ने कहा कि यह हड़ताल तीन सरकारी बैंकों -बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), विजया बैंक (Vijaya Bank) और देना बैंक (Dena Bank)- के विलय के खिलाफ भी की जा रही है.

एजेंसी इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2018 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).