देश

दिवाली से पहले कर लें जरूरी लेनदेन, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

दिवाली पर लगातार 5 दिन सभी बैंक बंद रहेंगे. बैंकों की यह छुट्टी बुधवार 7 नवंबर से शुरू होगी, इसके बाद यह छुट्टी रविवार 11 नवंबर तक रहेगी. बैंकों के लंबी छुट्टी से इस बीच ग्राहकों के बैंकिंग काम रुक सकते हैं.

दिवाली से पहले कर लें जरूरी लेनदेन, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय स्टेट बैंक (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: दिवाली पर लगातार 5 दिन सभी बैंक बंद रहेंगे. बैंकों की यह छुट्टी बुधवार 7 नवंबर से शुरू होगी, इसके बाद यह छुट्टी रविवार 11 नवंबर तक रहेगी. बैंकों के लंबी छुट्टी से इस बीच ग्राहकों के बैंकिंग काम रुक सकते हैं. दिवाली की छुट्टी शुरू होने में मात्र आज का दिन शेष है, ऐसे में ग्राहक आज ही बैंक से जुड़े अपने सारे काम निपटा लें, नहीं तो आपके रुके काम आपके त्योहार के मजे को किरकिरा कर सकते हैं. मंगलवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे.

बुधवार को बैंकों में दिवाली की छुट्टी है, गुरुवार को गोवर्धन पूजा, शुक्रवार को भाई दूज की छुट्टी है तो शनिवार को द्वितीय शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे, इसके बाद रविवार को बैंको का साप्ताहिक अवकाश है. हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान एटीएम सेवा चालू रहेगी, लेकिन कई बार देखा गया है कि त्योहारों पर ज्यादातर एटीएम खाली हो जाते हैं या फिर सर्वर की दिक्कत के कारण एटीएम सेवा बाधित हो जाती है. हालांकि, बैंकों का कहना है कि इन पांच दिनों में एटीएम में कैश प्रॉबलम न आए, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. बावजूद इसके आपके लिये बेहतर होगा कि पहले ही पर्याप्त कैश की व्यवस्था कर लें. यह भी पढ़ें- आने वाले वर्षों में ब्रिटिश से बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

बैंको की इन लगातार छुट्टी के बाद एटीएम भी सोमवार के बाद ही री-फिल होंगे. ऐसे में कई एटीएम भी खाली हो सकते हैं. इसलिए ग्राहक जरूरी कैश का इंतजाम करके रख लें. यदि आपको बैंकों में चेक जमा करवाना है, कैश निकालना है या फिर डीडी बनवाना है तो ये काम कल यानी मंगवार को ही कर लें उसके बाद सोमवार को ही कर पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2018 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).