Bangladesh PM Sheikh Hasina Resigns: बांग्लादेश से जान बचाकर शेख हसीना पहुंची भारत, हेलिकॉप्टर त्रिपुरा में लैंड के बाद शाम तक पहुंच सकती हैं दिल्ली!

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं. इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना त्रिपुरा पहुंचने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है.

(Photo Credits Twitter)

Bangladesh PM Sheikh Hasina Resigns: आरक्षण को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं. इस्तीफा देने के बाद जान बचाकर शेख हसीना विशेष हेलिकॉप्टर से भारत में शरण लेने के लिए त्रिपुरा पहुची. त्रिपुरा के बाद शेख हसीना के बारे में खबर है कि उनका हेलिकॉप्टर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है. शाम पांच बजे के बाद किसी भी समय उनका हेलिकॉप्टर दिल्ली पहुंच सकती हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हसीना बांग्लादेश वायुसेना के विशेष विमान AJAX1431 से पटना होते हुए दिल्ली आ रही हैं. अब से कुछ समय पहले हसीना के विमान की लोकेशन झारखंड के धनबाद में देखी गई थी. हेलिकॉप्टर में हसीना के साथ उनकी बहन शेख रेहाना भी हैं. यह भी पढ़े: Bangladesh Political Crisis: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, सेना प्रमुख बोले अंतरिम सरकार बनाएंगे- VIDEO

शेख हसीना दिल्ली के लिए रवाना:

सेना प्रमुख का ऐलान-अंतरिम सरकार बनाएं

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देने के बाद सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान का बयान आया है. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अब एक अंतरिम सरकार का गठन होगा. देश के नाम एक टेलीविजन संबोधन में, बांग्लादेश सेना प्रमुख ने नागरिकों से सेना पर भरोसा बनाए रखने का आग्रह किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि रक्षा बल आने वाले दिनों में शांति सुनिश्चित करेंगे

 

अब तक बांग्लादेश में 300 से ज्यादा लोगों की मौत

बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक 'द डेली स्टार' ने बताया, "सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक मरने वालों की कुल संख्या केवल तीन हफ्ते में 300 को पार कर गई, जो बांग्लादेश के नागरिक आंदोलन के इतिहास में सबसे खूनी दौर है. (इनपुट एजेंसी)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\