Human Hair Smuggling: इंसानी बालों की तस्करी का पर्दाफाश, BSF ने बांग्लादेश भेजे जाने वाले 30 लाख रुपये के बाल जब्त किए

मेघालय में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तस्करी कर बांग्लादेश भेजे जाने वाले 30 लाख रुपये मूल्य के 300 किलोग्राम मानव बाल जब्त किए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Human Hair (Photo Credits: pixabay)

शिलांग, 8 जनवरी : मेघालय में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने तस्करी कर बांग्लादेश (Bangladesh) भेजे जाने वाले 30 लाख रुपये मूल्य के 300 किलोग्राम मानव बाल जब्त किए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिणी- पश्चिमी खासी हिल्स जिले के साथ नदी मार्ग के माध्यम से बांग्लादेश में तस्करी करने से पहले मानव बाल को शिलॉन्ग से सीमावर्ती जमादोर गांव में ले जाने के बाद जब्त किया गया था.

प्रवक्ता ने कहा, "बांग्लादेश चीन और ताइवान को आपूर्ति के लिए मानव बालों की तस्करी के लिए एक नए ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में उभरा है. पहले म्यांमार को मानव बालों के अवैध व्यापार के लिए एक ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था." यह भी पढ़ें : Delhi: मामा को ‘उपहार’ देने के लिए 5 साल के बच्चे को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार

विग बनाने में मानव बाल का उपयोग किया जाता है, क्योंकि इसकी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारी मांग है. मेघालय से लगी 443 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा की रखवाली करने वाले बीएसएफ ने 2022 में बांग्लादेश में तस्करी करते हुए 225 किलोग्राम मानव बाल जब्त किए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\