देश

UP Shocker: गुलाल लगाने पर पीट-पीट कर युवक की हत्या, महराजगंज का मामला

UP Shocker: गुलाल लगाने पर पीट-पीट कर युवक की हत्या, महराजगंज का मामला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

महराजगंज, 9 मार्च: गुलाल लगाने को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी. घटना श्यामदेवड़ा थाना क्षेत्र के मोहमदा टोला में बुधवार दोपहर हुई. 27 वर्षीय दीपक डांस कर रहा था. इसी दौरान उसने एक युवक पर रंग लगा दिया. इस पर उनके बीच तीखी बहस हो गई. मौके पर जुटे लोगों ने दीपक की पिटाई कर दी. कुछ बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया. लेकिन जब दीपक घर लौट रहा था, तो आरोपी ने रास्ते में उसे रोका और फिर से पीटा. यह भी पढ़ें: UP: अवैध संबंधों का विरोध करने पर सौतेले भाई-बहन ने की मां की हत्या

दीपक किसी तरह घर पहुंचा और सो गया। जब वह कई घंटे तक नहीं उठा तो परिजन चिंतित हुए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बीच, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).