देश

Bandra-Worli Sea Link Road Accident: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रफ्तार का कहर; टैक्सी को टक्कर मार फरार हुआ कार चालक, एफआईआर दर्ज

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में टैक्सी ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश वर्ली पुलिस कर रही है.

Bandra-Worli Sea Link Road Accident: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर रफ्तार का कहर; टैक्सी को टक्कर मार फरार हुआ कार चालक, एफआईआर दर्ज
Representational Image | ANI

मुंबई, 28 सितंबर : मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra-Worli Sea Link) पर एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में टैक्सी ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश वर्ली पुलिस कर रही है. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "टैक्सी ड्राइवर अमजद खान ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन से तीन यात्रियों को बिठाया था और वे बांद्रा की ओर जा रहे थे. बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर उत्तर दिशा की लेन में एक हुंडई कार ने अचानक टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी पलट गई. ड्राइवर और तीनों यात्री घायल हो गए. इस घटना के बाद कार चालक रुका नहीं और तेज रफ्तार से भाग निकला. सभी को तुरंत बांद्रा के भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है."

मुंबई पुलिस के मुताबिक, "अज्ञात कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा." यह हादसा सी लिंक की व्यस्त लेन पर दोपहर के समय , जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्पीड लिमिट का पालन करें. फिलहाल मामले में जांच जारी है. यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat: दिल्ली में भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की प्रशंसा की

इससे पहले, 10 सितंबर को मुंबई के अटल सेतु पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया था, जहां एक कार के डंपर से टकराने के कारण 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान सचिन हनुमंत खाड़े के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे. उनकी पत्नी मुंबई पुलिस में सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सचिन कार में पिछली सीट पर बैठकर सेवरी की ओर जा रहे थे. कार चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार ने डंपर को जोरदार टक्कर मार दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2025 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).