Suryanagri Express Derailed: राजस्थान में पटरी से उतरी सूर्यनगरी एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बांद्रा से जोधपुर जा रही ट्रेन संख्या 1248 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के बीच पटरी से उतर गए.

Suryanagri Express Derailed (Photo: ANI)

Suryanagri Express Derailed: बांद्रा से जोधपुर जा रही ट्रेन संख्या 1248 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के बीच पटरी से उतर गए. इस हादसे में करीब 8 से 10 लोगों को चोट आई है. हालांकि, किसी की जान जाने की खबर सामने नहीं आई है. इस ट्रेन हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है. इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया है तो कई ट्रेनों को रद्द. Road Accident: नए साल का जश्न मनाने के बाद गोवा से लौट रहे 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां. 

उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO कप्तान शशि किरण ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3.27 बजे जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है.

CPRO, उत्तर पश्चिम रेलवे ने कहा कि आज सुबह करीब 3:30 बजे सूचना मिली की सूर्यनगरी एक्सप्रेस रजकियावास और बोमदरा के बीच पटरी से उतर गई है. इससे लगभग 11 डिब्बे प्रभावित हुए हैं मगर किसी जनहानी की सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है. उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं.

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से भी इसकी लगातार निगरानी की जा रही है. प्रभावित यात्रियों को गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए बस का प्रबंध किया गया है. इसके अलावा रेलवे ने हेल्पलाइन नबंर भी जारी किया है जिससे परिजन जानकारी एकत्रित कर सकते हैं.

यात्रियों और संबंधित परिवार के सदस्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646 और पाली मारवाड़ के लिए 02932250324. यात्री और उनके 138 और 1072 पर संपर्क करके भी जानकारी ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट