Happy Eid-ul-Adha 2022: आज देशभर में मनाई जा रही बकरीद, लोगों ने अदा की ईद उल-अज़हा नमाज

इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है. ईद-उल फित्र के बाद मुसलमानों का ये दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. इस मौके पर ईदगाह या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है.

Eid ul adha 2022 (Photo: Twitter)

Happy Eid-ul-Adha 2022: आज देशभर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद (Bakrid)का पर्व मनाया जा रहा है. बकरीद पर दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama masjid) में लोगों ने नमाज अदा की और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी. जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पर्व की खुशियां मना रहे हैं. जमा मस्जिद के साथ ही देश के सभी मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की
इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है. ईद-उल फित्र के बाद मुसलमानों का ये दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. इस मौके पर ईदगाह या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है.

इस्लाम धर्म की मान्यता के हिसाब से आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद हुए. हजरत मोहम्मद के वक्त में ही इस्लाम ने पूर्ण रूप धारण किया और आज जो भी परंपराएं या तरीके मुसलमान अपनाते हैं वो पैगंबर मोहम्मद के वक्त के ही हैं. लेकिन पैगंबर मोहम्मद से पहले भी बड़ी संख्या में पैगंबर आए और उन्होंने इस्लाम का प्रचार-प्रसार किया. कुल 1 लाख 24 हजार पैगंबरों में से एक थे हजरत इब्राहिम. इन्हीं के दौर से कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ.

ईरानी राजदूत डॉ. अली चेगेनी ने भी बकरीद पर जामा मस्जिद में नमाज अदा की. उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए यहां अपने भाइयों के साथ दुआ करने का अवसर था. मैं सभी को सलाह देता हूं कि कम से कम एक बार ईद के जश्न का अनुभव करने के लिए यहां आएं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड