देश

Baghpat Incident: बागपत में हादसा, निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान मचान के ढहने से 25 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया. इस घटना में करीब 50 से अधिक श्रद्धालु के नीचे दबे होने की आशंका है.

Baghpat Incident: बागपत में हादसा, निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान मचान के ढहने से 25 लोग घायल
Baghpat (img: tw)

बागपत, 28 जनवरी : उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया. इस घटना में करीब 50 से अधिक श्रद्धालु के नीचे दबे होने की आशंका है.

दरअसल, यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मंगलवार सुबह हुआ. मानस्तम्भ परिसर में बल्ली से बना मचान अचानक ढह गया, इस दौरान कई लोग उसके नीचे दब गए. इतना ही नहीं, घटना के बाद मौके पर भगदड़ भी मच गई. यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल पर केस करेगी हरियाणा सरकार, चुनाव आयोग में शिकायत करेगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6-7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायलों की संख्या बढ़ सकती है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है.

बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया, "बड़ौत थाना क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था. जैन समुदाय द्वारा मंदिर में लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम था. कुछ लोग बल्ली से बने मचान पर चढ़े हुए थे, तभी वह टूटकर गिर गया और 25 लोग घायल हुए थे, जिनमें से कुछ लोगों को सामान्य चोटें आई हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है."

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में हुए हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं. साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).