Bageshwar Road Accident: बागेश्वर में नदी में गिरी कार, चार की मौत
उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई हैं. पुलिस ने चारों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है. ये हादसा बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर हुआ.
बागेश्वर, 14 अप्रैल : उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई हैं. पुलिस ने चारों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है. ये हादसा बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर हुआ.
रविवार सुबह बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 फिट गहरी खाई में गिरते हुए सीधे नदी में जा गिरी. इससे वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. यह भी पढ़ें : Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 52 दिन चलेगी यात्रा, जानें कब और कहां कर सकेंगे एडवांस बुकिंग
हादसे में मरने वाले सभी लोग बागेश्वर के बताए जा रहे हैं. उनकी पहचान कमल प्रसाद पुत्र लक्ष्मण राम (उम्र 26 वर्ष), नीरज कुमार पुत्र हरीश राम (उम्र 25 वर्ष), दीपक आर्या पुत्र हरीश राम (उम्र 22 वर्ष) और कैलाश राम पुत्र देव राम (उम्र 24 वर्ष) निवासी- जुनयाल दोफाड़, बागेश्वर के रूप में हुई है. नीरज और दीपक सगे भाई थे. फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया कि, हादसे की जानकारी मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची गई. शवों काे बाहर निकाल लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

