देश

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में बड़ा खुलासा, बेटे जीशान को भी गोली मारने का था आदेश

एनसीपी नेता व पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तारआरोपियों ने पुलिस के पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. आरोपियों ने बताया कि उनके निशाने पर उनका बेटा जीशान भी था. उन्हें जीशान को भी गोली मारने के आदेश थे. लेकिन वह बच गया.

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में बड़ा खुलासा, बेटे जीशान को भी गोली मारने का था आदेश
(Photo Credits FB)

Baba Siddique Murder Case:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता व पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. आरोपियों ने बताया कि उनके निशाने पर उनका बेटा जीशान भी था. उन्हें जीशान सिद्दीकी को भी गोली मारने के आदेश थे. लेकिन उसे नहीं मार सकें. यह भी पढ़े: Baba Siddique Murder Case: पटियाला जेल में रची गई साजिश, 6 शूटरों को मिली सुपारी, तीन आरोपी गिरफ्तार और…; बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में 6 आरोपियों में तीन आरोपी धर्मराज राजेश कश्यप, गुरमेल बलजीत सिंह और प्रवीण लोणकर पुलिस की गिरफ्त में हैं.  पुलिस ने उनसे बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में जब एक एक करके पूछताछ की तो उन्हें दावा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं. उन्होंने बाबा सिद्दीकी के साथ ही बेटे जीशान को मारने के आदेश मिले थे.

पुलिस के पूछताछ में हुए खुलासा में आरोपियों को जीशान और बाबा सिद्दीकी दोनों को मारने की सुपारी दी गई थी. मुंबई पुलिस ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की घटना से कुछ दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकी मिली थी. उन्हें आदेश दिया गया था कि जो भी मिले उस पर गोली चला दें

कई दिनों से कर रहे थे रेकी:

आरोपियों के बारे में जांच में जो खुलासा हुआ है वे घटना को अंजाम देने से पहले तीनों आरोपी कुर्ला से (जहां किराए पर रहते थे) रोजाना बांद्रा जाते थे. इसके लिए वह ज्यादातर ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल करते थे. बांद्र पहुंच कर आरोपी बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से जुड़े स्थानों की निगरानी करते थे. इसमें उनका घर, ऑफिस, और सभी कार्यक्रम स्थल भी शामिल थे. उनकी तरफ से रेकी होने के बाद 14 अक्टूबर रविवार को मौका मिलने के बाद उन्होंने बाबा सिद्दकी पर गोली चला दी.

बेटे के ऑफिस से बाहर निकले समय मारी गोली

बाबा सिद्दीकी शनिवार को रात करीब 9 बजे जब अपने बेटे के ऑफिस से बाहर निकले, तभी उन पर फायरिंग की गई. इस घटना को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिसमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाबा सिद्दीकी को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी. इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें भून दिया.

हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली:

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से इसको लेकर पोस्ट किया गया. जिस पोस्ट में बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का करीबी बताते हुए हत्या की बात कही गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).