देश

'बार बार भगोड़ा ना बोले', मुकुल रोहतगी ने ललित मोदी की इंस्टाग्राम धमकी को 'बकवास' बताया

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को उन्हें बार-बार भगोड़ा न कहने के लिए कहा. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लेकिन अब यह उपलब्ध नहीं है.

'बार बार भगोड़ा ना बोले', मुकुल रोहतगी ने ललित मोदी की इंस्टाग्राम धमकी को 'बकवास' बताया
ललित मोदी व मुकुल रोहतगी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 13 जनवरी: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को उन्हें बार-बार भगोड़ा न कहने के लिए कहा. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लेकिन अब यह उपलब्ध नहीं है. लतित मोदी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर आईएएनएस से बात करते हुए रोहतगी ने इसे 'बकवास' करार दिया और कहा कि वो इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते.

इंस्टाग्राम पोस्ट में, मोदी ने लिखा था: एक वकील जो जजों को खरीदता है, मैं आपको लाखों बार खरीद और बेच सकता हूं ... मोदी ने कहा कि वो आगे दोबारा विनम्रता से नहीं पूछेंगे.

मोदी ने 2010 में भारत छोड़ दिया था. वो पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग जांच का सामना कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है.

रोहतगी को संबोधित करते हुए पोस्ट में लिखा था : वकील रातों-रात जज खरीद सकते हैं और अपने मुवक्किलों को न्याय दिला सकते हैं, लेकिन मैं आपको एक लाख बार खरीद और बेच सकता हूं. अपने मुवक्किल के लिए जितना हो सके लड़ें, लेकिन जब आप मेरा जिक्र करते हैं, तो मुझे मिस्टर मोदी ही बुलाएं, भगोड़ा नहीं.

रोहतगी को संबोधित पोस्ट में आगे कहा गया था: इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह के रूप में लें. मजाक करने या शिकायत करने में कोई समस्या नहीं है. आपको पता होना चाहिए कि आपके कांग्रेस बॉस आपको नहीं बचा सकते. आप मेरे लिए एक चींटी की तरह हैं. और मुझे चींटियां पसंद हैं. इसलिए मैं आापको नहीं कुचलूंगा...

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).