Bengaluru: बाथरूम के अंदर छात्राओं का वीडियो बना रहा था B.Tech स्टूडेंट, रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार

बेंगलुरु के एक कॉलेज में बाथरूम के अंदर छात्राओं का वीडियो बनाने के आरोप में बीटेक के एक छात्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी छात्र की पहचान कुशाल गौड़ा के रूप में हुई है, जो मैसूर रोड पर कुंबलागोडु के पास एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस का छात्र है.

Credit -(Photo : X)

Bengaluru: बेंगलुरु के एक कॉलेज में बाथरूम के अंदर छात्राओं का वीडियो बनाने के आरोप में बीटेक के एक छात्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी छात्र की पहचान कुशाल गौड़ा के रूप में हुई है, जो मैसूर रोड पर कुंबलागोडु के पास एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस का छात्र है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि कुशाल शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे चुपके से महिला शौचालय में घुस गया था. उसने दरवाजा बंद किया, अपना मोबाइल कैमरा ऑन किया और फोन को रिकॉर्डिंग मोड पर रख दिया. लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन बजने लगा.
इस दौरान शौचालय में घुसी एक लड़की दीवार में बने गैप में रखे मोबाइल को देखकर चिल्लाने लगी. वह जल्दी से बाहर आई और बगल के शौचालय को बाहर से बंद कर दिया. बाद में दूसरे लोग आए और कुशाल को बाहर निकाला और प्रिंसिपल के चैंबर में बंद कर दिया.

ये भी पढ़ें: Viral Video: बेंगलुरु के मोची ने अपनी छोटी सी दुकान में जानवरों को दिया आश्रय, वीडियो देख लोग हुए भावुक

छात्राओं का आरोप है कि महिला शौचालय के पास लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे. प्रबंधन ने शौचालय के पास महिला अटेंडेंट को तैनात करने की जहमत नहीं उठाई. फिलहाल आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है कॉलेज प्रबंधन की ओर से शिकायत मिलने के बाद कुशल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Income Tax Act: 'आयकर छूट का आधार शादी या खून का रिश्ता, लिंग नहीं'; समलैंगिक जोड़े की याचिका का केंद्र सरकार ने कर्नाटक हाईकोर्ट में किया विरोध

नोएडा लेटेस्ट न्यूज, 23 जुलाई 2026: गरज के साथ बारिश की संभावना, ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो, साइबर धोखाधड़ी और अवैध पीजी पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें

मुंबई लेटेस्ट न्यूज 23 जुलाई, 2026: गरज के साथ भारी बारिश की संभावना, NEET प्रदर्शन से लेकर लोकल ट्रेन कवच तक, पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

पटना की ताजा खबरें 23 जुलाई, 2026: पटना में आज गरज के साथ बारिश की संभावना, जानें छात्र प्रदर्शन से लेकर विधानसभा विधेयक जैसी शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में