Bengaluru: बाथरूम के अंदर छात्राओं का वीडियो बना रहा था B.Tech स्टूडेंट, रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार
बेंगलुरु के एक कॉलेज में बाथरूम के अंदर छात्राओं का वीडियो बनाने के आरोप में बीटेक के एक छात्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी छात्र की पहचान कुशाल गौड़ा के रूप में हुई है, जो मैसूर रोड पर कुंबलागोडु के पास एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस का छात्र है.
ये भी पढ़ें: Viral Video: बेंगलुरु के मोची ने अपनी छोटी सी दुकान में जानवरों को दिया आश्रय, वीडियो देख लोग हुए भावुक
छात्राओं का आरोप है कि महिला शौचालय के पास लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे. प्रबंधन ने शौचालय के पास महिला अटेंडेंट को तैनात करने की जहमत नहीं उठाई. फिलहाल आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है कॉलेज प्रबंधन की ओर से शिकायत मिलने के बाद कुशल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

