Omicron Variant: कोरोना के नए स्‍ट्रेन को मिला 'ओमिक्रॉन' नाम, WHO ने जताई चिंता

डब्ल्यूएचओ इस नए वेरिएंट को 'ओमिक्रॉन' नाम दिया गया है. इसे 'वेरिएंट ऑफ कन्सर्न' श्रेणी में रखा गया है. इसका मतलब ये हुआ कि कोरोना वायरस के इस नए प्रकार को लेकर चिंता जताई गई है और आने वाले दिनों में इस पर खास नजर रखी जाएगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कोरोना वायरस (COVID-19) के नए वेरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता जाहिर की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन वायरस एवोल्यूशन की नए वेरिएंट B.1.1.529. को लेकर बैठक हुई. बैठक के बाद टीम ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को B.1.1.529. 'वैर‍िएंट ऑफ कंसर्न' घोषित करना चाहिए. कोविड-19 से कई यूरोपीय देशों में हाहाकार, ब्रिटेन में हालात अपेक्षाकृत काफी बेहतर. 

डब्ल्यूएचओ इस नए वेरिएंट को 'ओमिक्रॉन' नाम दिया गया है. इसे 'वेरिएंट ऑफ कन्सर्न' श्रेणी में रखा गया है. इसका मतलब ये हुआ कि कोरोना वायरस के इस नए प्रकार को लेकर चिंता जताई गई है और आने वाले दिनों में इस पर खास नजर रखी जाएगी.

WHO ने बताया वेरिएंट ऑफ कंसर्न

कोरोना का ये नया वेरिएंट 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका में मिला था. वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना का ये नया वेरिएंट तेजी से फैल सकता है. कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर दुनिया भर में हड़कंप मच गया है. ब्रिटेन सहित कई देशों ने साउथ अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट्स पर पाबंदियां लगा दी हैं.

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन के अध्ययन को पूरा करने में कई सप्ताह लग सकते हैं. फिलहाल वैज्ञानिक ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये कितनी तेजी से एक से दूसरे लोगों में फैल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट