सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से रिहा हुए आजम खान

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खान शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए. उनकी रिहाई से पहले ही दोनों बेटे अब्दुल्ला, अदीब आजम और शिवपाल सिंह यादव सीतापुर जेल के बाहर पहुंच थे. फिर वह उन्हें लेकर रवाना हो गए.

आजम खान (Photo Credits: PTI)

सीतापुर, 20 मई : सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खान (Azam Khan) शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए. उनकी रिहाई से पहले ही दोनों बेटे अब्दुल्ला, अदीब आजम और शिवपाल सिंह यादव सीतापुर जेल के बाहर पहुंच थे. फिर वह उन्हें लेकर रवाना हो गए. आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम सबसे पहले जेल पहुंचे. सूत्रों की मानें तो जेल से रिहा होने के बाद वह सीधे रामपुर जाएंगे.

विधायक आशु मालिक और अब्दुल्ला आजम भी सीतापुर जेल पहुंच गए. अब्दुल्ला आजम 6:55 बजे जेल के अंदर गए. रामपुर, लखनऊ व अन्य स्थानों के समर्थक सीतापुर पहुंचे हैं. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सपा विधायक आजम खान की अंतरिम जमानत मंजूर की थी. जमानत मंजूर होने के बाद से ही उनके रिहाई आदेश का इंतजार हो रहा था. गुरुवार की देर शाम तक रिलीज ऑर्डर न मिलने की वजह से उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी.

पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि आजम खान जेल से रिहा होकर सबसे पहले सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर जाएंगे. आजम की रिहाई के बाद भी ऐसा ही हुआ. वह जेल से रिहा होकर सबसे पहले वहीं पहुंचे. कहा जाता है कि यह विधायक आजम के सुख दुख के साथी रहे हैं. आजम खान को हिदायत दी गई है कि वह किसी मीडिया आदि से बात न करें, यही वजह है कि उनकी कार का शीशा नीचे नहीं हुआ और उन्होंने किसी से भी बात नहीं की. प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी सीतापुर जेल पहुंचे. उनकी गाड़ी सुबह सात बजे जेल परिसर में दाखिल हुई. जेल गेट पर कई थानों की पुलिस लगाई गई. आजम की रिहाई को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा. शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी आने जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच करते दिखे. वैदेही वाटिका, आरएमपी मोड़, बहुगुणा चौराहा, रोडवेज, जीआइसी चौराहा व काशीराम कॉलोनी के पास पुलिस मुस्तैद दिखी. जेल रोड पर कई थानों की पुलिस लगी थी. यह भी पढ़ें : दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर दो कारों और ट्रक की टक्कर में सात लोग घायल

अबदुल्ला ने सीतापुर पहुंचकर पत्रकारों से बात कर कहा, सुप्रीम कोर्ट ने हमें न्याय दिया. वह अपने भाई अदीब आजम के साथ सीतापुर पिता आजम खान को लेने पहुंचे हैं. सपा नेता आजम खां करीब 27 महीने से जिला कारागार में बंद हैं. उनके साथ उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटा अब्दुला आजम भी कारागार में निरुद्ध थे. पत्नी और बेटे को पहले ही जमानत पर रिहा किया जा चुका है. आज आजम खान को रिहा किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'