अयोध्या जमीन विवाद: ‘राम लला विराजमान’ के वकील ने कहा- मस्जिद बनाने के लिए मंदिर गिराया गया
अयोध्या जमीन विवाद मामले में राम लला विराजमान’ के वकील ने कहा कि मस्जिद बनाने के लिए मंदिर गिराया गया
Ayodhya land dispute: उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद की आठवें दिन की सुनवाई के दौरान ‘राम लला विराजमान’ के वकील ने मंगलवार को ‘एएसआई’ की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में मस्जिद का निर्माण करने के लिए हिंदू मंदिर गिराया गया. वरिष्ठ अधिवक्ता सी.एस वैद्यनाथन (C S Vaidyanathan) ने अदालत में कहा कि ‘एएसआई’ की रिपोर्ट में मगरमच्छ और कछुए की आकृतियों का जिक्र है, जिसका मुस्लिम संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है.
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली, पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष उन्होंने ‘एएसआई’ की रिपोर्ट से अन्य पुरातात्विक साक्ष्यों का हवाला देते हुए विवादित क्षेत्र में हिन्दू मंदिर होने के दावों को पुख्ता करने की कोशिश की. मामले की सुनवाई अभी चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2019 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

