गर्मी ने अप्रैल में तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, मई में भी राहत की उम्मीद नहीं, लेकिन बारिश को लेकर आई यह अच्छी खबर

देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस साल अप्रैल महीने में देश के मध्य व उत्तर पश्चिमी हिस्सों में दर्ज किया गया तापमान पिछले 122 सालों में सबसे अधिक रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने मई महीने में अच्छी बारिश की संभावना जताई है.

बारिश (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी (Summer 2022) का प्रकोप जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस साल अप्रैल महीने में देश के मध्य व उत्तर पश्चिमी हिस्सों में दर्ज किया गया तापमान पिछले 122 सालों में सबसे अधिक रहा है. जबकि देशभर में मई (May 2022) में भी गर्मी का सितम जारी रहेगा. हालांकि मौसम विभाग ने मई महीने में अच्छी बारिश (Rainfall) की संभावना जताई है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चलने का अनुमान

मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डा. एम महापात्रा (Dr M Mohapatra) ने बताया कि पिछले दो महीने- मार्च और अप्रैल में देश के मध्य हिस्सों में तापमान सामान्य तापमान से ज़्यादा रहा. जबकि दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहा. महापात्रा ने बताया कि मई महीने में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड,लद्दाख, पंजाब,चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात में सामान्य तापमान होने की संभावना है.

वहीं, उत्तर पश्चिम व उत्तर पूर्वी के कुछ हिस्सों और दक्षिण पूर्वी प्रायद्वीप को छोड़कर आगामी महीने (मई) में देश में लगभग सभी हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, मई महीने में 61.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है.

आईएमडी ने 1 मई तक दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 25 फरवरी के बाद से देश के इन हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण वर्षा नहीं हुई है. 14 अप्रैल और 21 अप्रैल के बीच, राजस्थान और हरियाणा में धूल भरी आंधी आई थी, लेकिन कोई महत्वपूर्ण बारिश नहीं हुई. इसलिए लंबे समय तक शुष्क रहने के कारण पारा चढ़ा हुआ है. हालांकि दो मई को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के लिए कुछ राहत लेकर आएगा.

इस साल उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी देखी जा रही है. वहीं, पूर्वोत्तर क्षेत्र, केरल, तमिलनाडु के बड़े हिस्से में भारी बारिश हो रही है.

आईएमडी के अनुसार, 2 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 2-4 मई के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज व बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है. जिसके परिमाण से 3 और 4 मई के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दक्षिण एशियाई मौसमी जलवायु आउटलुक फोरम ने अपने आधिकारिक मौसमी पूर्वानुमान में 2022 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है. आईएमडी ने भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड