देश

ऑटोप्सी से सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर 24 गोलियों के घाव का खुलासा

पंजाबी गायक से कांग्रेस नेता बने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की ऑटोप्सी रिपोर्ट में उनके शरीर पर 24 गोलियों के घाव का खुलासा हुआ है.

ऑटोप्सी से सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर 24 गोलियों के घाव का खुलासा
सिद्धू मूसेवाला (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 31 मई : पंजाबी गायक से कांग्रेस नेता बने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की ऑटोप्सी रिपोर्ट में उनके शरीर पर 24 गोलियों के घाव का खुलासा हुआ है. पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि दो मिनट से भी कम समय में 30 राउंड फायरिंग की गई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. अंतिम संस्कार बाद में दिन में किया जाएगा.

सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में, 29 वर्षीय मूसेवाला की रविवार को दिन दहाड़े मनसा में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मूसेवाा महिंद्रा थार एसयूवी में सवार थे, जब हमलावरों, यह भी पढ़ें : Loan Apps: वसूली एजेंटों की गुंडागर्दी के मामले बढ़ने पर एक्शन में आई मुंबई पुलिस, जल्द हो सकते है 100 लोन ऐप्स ब्लॉक

यह पता चला है कि अपराध में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था क्योंकि इसके खोल अपराध स्थल से बरामद किए गए थे. कनाडा के एक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).