हैदराबाद: ऑटोचालक ने की 35 साल के व्यक्ति की दिन-दहाड़े हत्या

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक ऑटोचालक ने दिन-दहाड़े 35 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी......

प्रतीकात्मक तस्वीर

हैदराबाद: तेलंगाना(Telangana) की राजधानी हैदराबाद(Hyderabad) में एक ऑटोचालक(Auto-driver)  ने दिन-दहाड़े 35 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. मौके से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे का वीडियो भी अपने फोन में बनाया है. पुलिस ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार की शाम हुई . पीड़ित एस कुरैशी और 30 साल के आरोपी एम ए खाजा के बीच किसी विवाद को लेकर हुई बहस के बाद यह घटना हुई .

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में आरोपी कथित रूप से पीड़ित को कई बार गले में तेज धारदार हथियार से गोदता हुआ दिख रहा है . एक यातायात कांस्टेबल ने भी आरोपी को रोकने की नाकाम कोशिश की. पुलिस के अनुसार आरोपी को बाद में यह कहते हुए वीडियो में सुना गया, ‘‘मैंने उसे चाकू से मार दिया’’ क्योंकि उसने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसकी मां तथा बहन को गाली दी.''

यह भी पढ़ें:  बिहार: RLSP नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या

चाकू मारने के बाद उसने शव को ठोकर मार दी और बाद में उसके नजदीक जा कर बैठ गया. इस दौरान पुलिस को भी उसके बगल में खड़े देखा गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड