औरंगाबाद रेल हादसे में मारे गए प्रवासी मजदूरों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने औरंगाबाद (Aurangabad) जिले में शुक्रवार तड़के हुई रेल दुर्घटना में मारे गए प्रवासी मजदूरों को मुआवजा देने का ऐलान किया है.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने औरंगाबाद (Aurangabad) जिले में शुक्रवार तड़के हुई रेल दुर्घटना में मारे गए प्रवासी मजदूरों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
औरंगाबाद जिले के करमाड (Karmad) में आज रेल की पटरियों पर सो रहे कम से कम 14 प्रवासी मजदूरों की एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा सुबह सवा पांच बजे के करीब हुई. इस दुर्घटना में दो अन्य मजदूर घायल हुए है, जिन्हें औरंगाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महाराष्ट्र रेल दुर्घटना को लेकर एक्शन में शिवराज सिंह चौहान, विशेष विमान से भेजा उच्च अधिकारियों की टीम
Rs 5 lakhs each has been announced as ex gratia to families of the deceased in Karmad (Aurangabad) train accident: Maharashtra Chief Minister's Office pic.twitter.com/GweBlaYF0W
— ANI (@ANI) May 8, 2020
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के जालना से भुसावल की ओर सभी मजदूर पैदल जा रहे थे. सभी का गृह राज्य मध्य प्रदेश बताया जा रहा है. मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से हरेक मृतक के परिजनों को पांच-पांच ख रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से 14 प्रवासी मजदूरों की मौत
औरंगाबाद रेल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख-
Extremely anguished by the loss of lives due to the rail accident in Aurangabad, Maharashtra. Have spoken to Railway Minister Shri Piyush Goyal and he is closely monitoring the situation. All possible assistance required is being provided.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 8, 2020
इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए है. खासकर मुंबई और अन्य राज्य के रेड जोन वाले क्षेत्रों में मई के अंत तक लॉकडाउन को बढ़ाये जाने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

