UP Shocker: गांव में नाचने आई डांसर के साथ गैंगरेप का प्रयास,12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
जन्मदिन समारोह के मौके पर बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ से आर्केस्ट्रा पार्टी आई थी. उन्होंने बताया कि मामले में दो नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
सुल्तानपुर में डांसर के साथ गैंगरेप का प्रयास किया गयास, जिसके बाद पुलिस 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि मिश्रपुर पुरैना निवासी इदरीश के यहां जन्मदिन समारोह के मौके पर बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ से आर्केस्ट्रा पार्टी आई थी. उन्होंने बताया कि मामले में दो नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. Delhi: स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ का वीडियो आया सामने, नशे में धुत शख्स ने कार से घसीटा (Watch Video)
पुलिस के अनुसार घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिश्रपुर पुरैना गांव की है. आर्केस्ट्रा की एक नर्तकी द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के हवाले से एसएचओ ने बताया कि रात में कुछ लोगों ने जेनरेटर बंद कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए उससे छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया. सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर राहुल वर्मा (22) व सनी वर्मा (18) तथा 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 511, 323, 504 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. सिंह ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

