Security Breach In Mumbai: पीएम मोदी के मुंबई कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश; फर्जी PMO अफसर और हथियारबंद बॉडीगार्ड हिरासत में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई स्थित बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) दौरे से ठीक पहले एक बड़ी सुरक्षा चूक की कोशिश सामने आई है. जियो वर्ल्ड सेंटर स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे 24 वर्षीय रोहन पारेख और उसके हथियारबंद बॉडीगार्ड को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया.

Prime Minister Narendra Modi (Photo Credits: ANI)

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से ठीक पहले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से एक संदिग्ध प्रयास को नाकाम कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) (NMACC) के पास से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहे एक युवक और उसके हथियारबंद बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया है.

यह घटना सोमवार देर रात सुरक्षा प्रोटोकॉल और मॉक ड्रिल के दौरान सामने आई, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल और आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. यह भी पढ़ें: मुंबई आज की ताजा खबरें: पीएम मोदी का दौरा, गेईटी-गैलेक्सी बंद, मुफ्त BEST यात्रा समेत यहां पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी अपडेट्स

फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी

सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोहन पारेख और उसके साथी को रोका गया था:

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरू की गहन जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकेसी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है:

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 8 सितंबर की शाम बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करने वाले हैं.

Share Now