Assembly Elections Results 2021 Live Streaming on News 24: 2021 विधानसभा चुनावों के नतीजे न्यूज 24 पर ऐसे देखें लाइव

2 मई यानी आज पांच राज्यों के भविष्य का फैसला होने वाला है. पश्चिम बंगाल (West Bengal) सहित असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2021) खत्म हो गए हैं. इन सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 2 मई को वोट काउंटिंग के साथ सामने जनता के सामने होंगे. सुबह 7 बजे से रुझान आना चालू हो जाएंगे। कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.

निर्वाचन आयोग (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली:  2 मई यानी आज पांच राज्यों के भविष्य का फैसला होने वाला है. पश्चिम बंगाल (West Bengal) सहित असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2021) खत्म हो गए हैं. इन सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 2 मई को वोट काउंटिंग के साथ सामने जनता के सामने होंगे. सुबह 7 बजे से रुझान आना चालू हो जाएंगे। कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. ये रूझान आप न्यूज 24 पर लाइव देख सकते हैं. न्यूज 24 आपको पल-पल की खबर लाइव देता रहेगा. आप सुबह 7 बजे से न्यूज 24 पर चुनाव नतीजों पर स्पेशल कवरेज देख सकते हैं. चुनाव नतीजों से पहले गुरुवार को एग्जिट पोल आ चुके हैं.

रविवार सुबह  8 बजे से वोटों की गिनती की शुरू हो जाएगी. धीरे-धीरे ये रुझान रिजल्ट में बदलने लगेगा. इससे पहले एक नजर डालते हैं एग्जिट पोल पर. एग्जिट पोल के नतीजे बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं. कई एग्जिट पोल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को बढ़त का अनुमान भी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बंगाल में दीदी की वापसी होती या या मोटा भाई कमल खिलने में सफल होते है. अब ये भी देखना दिलचस्प होगा की एग्जिट पोल की भविष्यवाणी कितनी सही होती है.

न्यूज 24 पर देखें पल-पल के लाइव नतीजे:

असम में फिर खिल सकता है कमल, केरल में एलडीएफ के आने का अनुमान

असम में एक बार फिर सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) अपनी गद्दी बचाने में सफल होते दिख रहे है. असम में एक बार फिर कमल खिलता दिखाई दे रहा है. एग्जिट पोल में केरल में सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा है. तकरीबन सभी एग्जिट पोल में सीपीएम नीत गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है.

पुडुचेरी में बीजेपी की सरकार, तमिलनाडु में 10 साल बाद वापसी कर सकती है DMK

तमिलनाडु में DMK गठबंधन 10 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है. जबकि पुडुचेरी में बीजेपी सरकार बनने का अनुमान है. अब एग्जिट पोल का अनुमान कितना सही है यह वोटों की गिनती के साथ साफ होता जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू