Assembly Elections 2021: प्रियंका गांधी ने चाय के बागान में श्रमिकों के साथ पत्तियां तोड़ी, देखें वीडियो
असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है. चुनावी रण में जीतने के लिए राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी काफी जोर लगा रही हैं. वहीं जहां बीते दिन राहुल तमिलनाडु के स्कूल में डांस के साथ पुशअप्स लगाते दिखे तो वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
असम, 2 मार्च : असम में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है. चुनावी रण में जीतने के लिए राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी काफी जोर लगा रही हैं. वहीं जहां बीते दिन राहुल तमिलनाडु के स्कूल में डांस के साथ पुशअप्स लगाते दिखे तो वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा चाय के बागान में पत्तियां तोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनके सिर पर पारंपरिक स्कार्फ भी देखा गया. उनके आसपास और भी महिलाएं काम करती वीडियो में दिख रही हैं. पत्तियां तोड़ने के दौरान प्रियंका महिलाओं से बात भी करती दिखाई दे रही हैं.
इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किया गया है. वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी उनकी कई तस्वीरें भी शेयर की. आज प्रियंका गांधी के असम दौरे का दूसरा दिन है. यह भी पढ़े: Rahul Gandhi Dances with Students: तमिलनाडु के सेंट जोसेफ स्कूल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बच्चों के साथ किया डांस, वीडियो आया सामने
#WATCH असम: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी। pic.twitter.com/pecBGAvGCC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2021
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई और सादगी से भरा हुआ है और उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है. प्रियंका ने यह भी कहा कि मैंने चाय बागान के श्रमिकों के संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि, मैं चाय बागान के श्रमिकों से मिली प्रेम और आत्मीयता नहीं भूलूंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

