देश

Assam Shocker: सोनितपुर जिले में युवती से गैंगरेप, घटना मोबाइल में रिकॉर्ड

असम के सोनितपुर जिले के गोहपुर इलाके में एक 20 वर्षीय लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और पूरी घटना एक मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड की गई.

Assam Shocker: सोनितपुर जिले में युवती से गैंगरेप, घटना मोबाइल में रिकॉर्ड
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

गुवाहाटी, 6 मई: असम के सोनितपुर जिले के गोहपुर इलाके में एक 20 वर्षीय लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और पूरी घटना एक मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड की गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें: Hyderabad Shocker: चलती ट्रेन के सामने इंस्टाग्राम रील की शूटिंग कर रहे हैदराबाद के लड़के की मौत

गोहोर के हवाजान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "पीड़िता ने कल रात पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया और आपराधिक कृत्य मोबाइल पर रिकॉर्ड किया गया."इस मामले के मुख्य आरोपी की पहचान पोरनसदगौरा बासुमतारी के रूप में हुई है, जो लड़की को अपनी कार में ले गया और बाद में अपने सहयोगियों के साथ अपराध को अंजाम दिया इस मामले में पूछताछ जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).