Assam Porn Video Case: AI के जरिए महिला को बना दिया पोर्न स्टार, एडल्ट वीडियो बनाकर कमाने लगा पैसे; ऐसे पकड़ा गया शातिर अपराधी

असम के तिनसुकिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महिला की तस्वीरों को मॉर्फ कर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अश्लील वीडियो और कंटेंट तैयार किया.

Representative Image Created Using AI

Assam Porn Video Case: असम के तिनसुकिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महिला की तस्वीरों को मॉर्फ कर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अश्लील वीडियो और कंटेंट तैयार किया. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिब्रूगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (इन-चार्ज) सिज़ल अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता ने शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई उसकी तस्वीरों को गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें अश्लील रूप में पेश कर सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहा है.

ये भी पढें: अर्चिता फुकन ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पोर्न स्टार Johnny Sins, केंड्रा लस्ट और Jax Slayher को टैग किया, Porn इंडस्ट्री जॉइन करने की अटकलें तेज

बदला लेने की नियत से उठाया कदम

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक प्रतिम बोरा और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे. किसी निजी विवाद के चलते आरोपी ने महिला को बदनाम करने के इरादे से यह कदम उठाया. आरोपी ने महिला की एक तस्वीर का इस्तेमाल कर AI सॉफ्टवेयर की मदद से कई अश्लील वीडियो और तस्वीरें तैयार कीं.

इन फर्जी तस्वीरों को इस तरह से पेश किया गया मानो वह महिला अमेरिका में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हो चुकी हो. कुछ तस्वीरों में उसे एक मशहूर एडल्ट फिल्म अभिनेता के साथ दिखाया गया था, जिससे अफवाहें तेज हो गईं.

FB पेज बनाकर कमाने लगा पैसा

पुलिस के मुताबिक, प्रतिम बोरा ने एक सोशल मीडिया पेज बनाया, जिसमें इन फर्जी तस्वीरों और वीडियो को अपलोड कर लोगों से सब्सक्रिप्शन के जरिए पैसे कमाने शुरू कर दिए. जांच में पता चला है कि उसने अब तक करीब 10 लाख रुपये कमा लिए थे.

पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, कई सिम कार्ड और कई डेबिट-क्रेडिट कार्ड जब्त किए हैं. साथ ही, उसकी वित्तीय लेनदेन की जांच भी की जा रही है.

सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह

पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तस्वीर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें. उन्होंने कहा, “शुरुआत में लोग नहीं समझ पाए होंगे कि ये तस्वीरें और वीडियो फर्जी हैं, लेकिन अब जब सच सामने आ चुका है, तो किसी भी हालत में इन्हें आगे शेयर या फैलाना गलत है.”

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति भी शामिल था. अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि जांच के दौरान और भी नाम सामने आ सकते हैं.

Share Now

\