Assam: संदिग्ध उग्रवादियों ने बरपाया कहर, दीमा हसाओ में 3 ट्रक ड्राइवरों को जिंदा जलाया, 2 को मारी गोली

असम (Assam) के दीमा हसाओ (Dima Hasao) जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां संदिग्ध उग्रवादियों ने बीती रात सात ट्रकों को आग के हवाले कर दिया. इससे पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस ने बताया कि दिसमाओ गांव (Dismao Village) के पास उमरंगसो-लंका रोड (Umrangso Lanka Road) पर यह नृशंस घटना हुई.

असम में संदिग्ध उग्रवादियों ने फूंके कई ट्रक (Photo Credits: ANI)

दिसपुर: असम (Assam) के दीमा हसाओ (Dima Hasao) जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां संदिग्ध उग्रवादियों ने बीती रात सात ट्रकों को आग के हवाले कर दिया. इससे पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस ने बताया कि दिसमाओ गांव (Dismao Village) के पास उमरंगसो-लंका रोड (Umrangso Lanka Road) पर यह नृशंस घटना हुई. सीमा पर हालात सामान्य बनाने के लिये असम और मिजोरम के ग्रामीणों की बैठक

रिपोर्ट्स के अनुसार, मारे गए सभी लोग ट्रक ड्राइवर है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी उग्रवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इसके पीछे संदिग्ध डीएनएलए (DNLA) उग्रवादी समूह के होने की आशंका जताई है. पुलिस ने कहा कि उग्रवादियों ने दो ट्रक ड्राइवरों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि तीन अन्य को उनके वाहनों के साथ जलाकर मार डाला.

पुलिस ने बताया दीमा हसाओ जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने कोयला ले जा रहे पांच ट्रक चालकों की हत्या कर दी और उनके वाहनों में आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि दियुनमुख पुलिस थाने से करीब पांच किलोमीटर दूर रंगेरबील इलाके में गुरुवार रात ‘दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी’ के संदिग्ध उग्रवादियों ने ट्रकों पर गोलियां चलायी.

उन्होंने बताया कि ट्रक दीमा हसाओ के उमरांगशु से कोयला लेकर होजई जिले के लंका जा रहे थे. ट्रक मालिकों ने दावा किया कि उग्रवादियों ने उनसे पैसे की मांग की थी. उन्होंने अधिकारियों से पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इलाकें में  असम राइफल्स की मदद से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

इस बीच, नवगठित उग्रवादी समूह नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनएलएफबी) के कम से कम 60 सदस्यों ने मंगलवार को असम के उदलगुरी जिले में हथियारों और गोला-बारूद के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. उग्रवादियों ने आठ एके-56 राइफल, मैग्जीन के साथ दो एसएलआर, चार देसी बंदूक और तीन बोतल 'गन पाउडर', पांच एचई-36 हथगोले और विस्फोटक, मैग्जीन के साथ एक एफ228 पिस्तौल, कारतूस के साथ दो 7.61 एमएम पिस्तौल, कारतूस के साथ एक 7.65 एमएम पिस्तौल भी पुलिस को सौंपी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड