एजेंसी न्यूज

असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से और विधानसभा से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे. विपक्षी दल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है.

असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल
बीजेपी (Photo Credits: PTI)

गुवाहाटी, 18 जून : असम (Assam) में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से और विधानसभा से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे. विपक्षी दल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है. मारिअनी विधानसभा सीट से विधायक कुर्मी ने विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी को यहां उनके कार्यालय में इस्तीफा सौंपा.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अपना इस्तीफा दे चुके हैं. चार बार विधायक रह चुके कुर्मी ने कहा कि वह 21 जून को भाजपा में शामिल होंगे. इस बीच कांग्रेस ने कुर्मी को ‘‘उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है. असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक वक्तव्य में कहा कि इस फैसले को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने मंजूरी दी है. यह भी पढ़ें : Monalisa Hot Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस पहनकर किया जमकर डांस, इंटरनेट पर छाया वीडियो

बोरा ने पूर्व विधायक राणा गोस्वामी की अगुवाई में तीन सदस्यीय दल बनाया है जो मारिअनी क्षेत्र में जाकर वहां राजनीतिक हालात का जायजा लेगा. कुर्मी चाय बागान श्रमिक समुदाय से आते हैं. वह कांग्रेस के मंत्री रह चुके रूपम कुर्मी के पुत्र हैं तथा मरिआनी क्षेत्र से 2006 से चुनाव जीतते रहे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).