देश

असम: हैलाकांडी में सांप्रदायिक झड़पों एक व्यक्ति की मौत, 14 घायल, कर्फ्यू लागू

असम के हैलाकांडी जिले में साम्प्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत और 14 अन्य के घायल होने के बाद शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया...

असम: हैलाकांडी में सांप्रदायिक झड़पों एक व्यक्ति की मौत, 14 घायल, कर्फ्यू लागू
असम में कर्फ्यू (Photo Credit- Twitter)

हैलाकांडी:  असम के हैलाकांडी (Hailakandi) जिले में साम्प्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत और 14 अन्य के घायल होने के बाद शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया और शांति बनाए रखने के लिए सेना को बुलाया गया है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं. उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने कहा कि कर्फ्यू जिले में शाम छह बजे से 12 मई शाम सात बजे तक लगाया गया है.

कुछ समूह ‘‘हिंसा में लिप्त होने का प्रयास कर रहे थे और मानव जीवन और सम्पत्ति को गंभीर नुकसान का अंदेशा है.’’ इससे पहले झड़प के बाद केवल हैलाकांडी नगर में दोपहर एक बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प होने के बाद सेना की मदद मांगी.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- असम NRC को अंतिम रूप देने की समय सीमा नहीं बढ़ेगी

समुदायों के बीच एक मस्जिद के सामने सड़क पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ विरोध को लेकर झड़प हुई. उन्होंने बताया कि कम से कम 15 व्यक्ति घायल हुए जिसमें से तीन की हालत गंभीर थी. पूरे नगर में हुई झड़प में 15 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये गए और 12 दुकानों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).