Assam Assembly Elections 2026: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; कहा- 'भ्रष्टाचार की जड़ है कांग्रेस, सत्ता के लिए असमिया अस्मिता से किया समझौता' (Watch Videos)

असम के बिस्वनाथ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने सत्ता के लिए असम के हितों और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: X/@narendramodi)

बिस्वनाथ (असम): असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) के लिए प्रचार अभियान तेज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर अब तक का सबसे कड़ा प्रहार किया. बिस्वनाथ (Biswanath) में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस को स्वतंत्र भारत में 'भ्रष्टाचार की जड़' करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता में बने रहने के लिए असम की पहचान, गौरव और सुरक्षा के साथ समझौता किया और राज्य के हितों की निरंतर अनदेखी की. यह भी पढ़ें: PM Modi in Assam: पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बागान में महिला श्रमिकों से की मुलाकात, कहा- ‘चाय असम की आत्मा है’

'सत्ता के लिए घुसपैठियों को बनाया मुख्यधारा का हिस्सा'

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस की पिछली नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी रही है. उन्होंने कहा, 'पूरा देश जानता है कि कांग्रेस स्वतंत्र भारत में भ्रष्टाचार का मूल रही है. असम में कांग्रेस ने जो किया, उससे यहां के लोग भली-भांति परिचित हैं। सत्ता के लालच में कांग्रेस ने अवैध घुसपैठियों को मुख्यधारा में शामिल कर असमिया अस्मिता को खतरे में डाला.' मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा असम की क्षमता के साथ अन्याय किया और इसे विकास की दौड़ में पीछे रखा.

PM मोदी ने असम में जनसभा को किया संबोधित

कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को बांटा

कांग्रेस के लिए हमेशा पावर पॉलिटिक्स और अपना परिवार ही 'फर्स्ट' रहा है

पेट्रोलियम क्षेत्र में असम की बढ़ती ताकत

वैश्विक ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने असम के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की. उन्होंने कहा कि जब दुनिया पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण तेल और गैस की कमी का सामना कर रही है, तब असम भारत की शक्ति बनकर उभरा है.

पीएम ने गर्व के साथ कहा- 'पिछले एक दशक में हमने इस क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है. आज असम कच्चे तेल के उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है. पेट्रोल, डीजल और गैस के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है.' यह भी पढ़ें: PM Modi In Gujarat: पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में 19,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ (Watch Video)

असम चुनाव 2026: मुख्य मुकाबला और तारीखें

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल, 2026 को एक ही चरण में होगा। वोटों की गिनती 4 मई को निर्धारित की गई है. इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी इस बार असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

जहाँ एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है, वहीं कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के सहारे वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार असम को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है, जिसकी शुरुआत दशकों पहले हो जानी चाहिए थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट