असम: बगजान में ऑइल इंडिया के गैस कुएं में तेज धमाका, तीन विदेशी एक्सपर्ट घायल

असम (Assam) के तिनसुकिया (Tinsukia) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बगजान (Baghjan) में बने ऑयल इंडिया (Oil India) के एक कुएं में अचानक तेज धमाका हुआ और आग की लपटें निकलने लगीं. धमाका ऑयल इंडियन के कुआं नंबर पांच के पास हुआ है. इस हादसे में 3 विदेशी एक्सपर्ट घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल लेकर जाया गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब बगजान में आग बुझाने का काम चल रहा था, फिलहाल ऑपरेशन अभी रुक गया है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से आसपास से लोगों को हटने की हिदायत दे दी गई है. ऑइल इंडिया लिमिटेड के प्रवक्ता त्रिदीप हजारिका ने बात की जानकारी दी.

तेल के कुएं में लगी आग ( फोटो क्रेडिट- ANI)

बता दें कि इससे पहले भी जून महीने में ऑयल डंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में विस्फोट के बाद आग लग गई थी. यह गुवाहाटी से लगभग 550 किलोमीटर पूर्व में तिनसुकिया के बागजान में तेल कुआं है. आगल लगने के बाद इसे काबू करने के लिए विदेशों से एक्सपर्ट की टीम बुलानी पड़ी थी. आग की लपटों के कारण खड़ी फसलों के साथ-साथ तालाबों, भूमि और आसपास के गांवों की खेती की जमीन भी बुरी तरह प्रभावित हुई थी. वहीं वन्यजीवों तथा जैव विविधता को भारी नुकसान पहुंचा है.

ANI का ट्वीट:- 

इस घटना के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की और हालात का जायजा लिया था. फिलहाल दो महीनों के बीच में यह हादसा दूसरी बार हुआ है. वहीं इस मामलें की जांच की जा रही है.

Share Now

\