Asaduddin Owaisi on Pakistan: पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डाले भारत; असदुद्दीन ओवैसी

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है. आम हो या खास, हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की.

(Photo Credits ANI)

छत्रपति संभाजीनगर, 28 अप्रैल : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है. आम हो या खास, हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से यही मांग है कि पाकिस्तान को एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे लिस्ट में डालना चाहिए, तभी उनको समझ में आएगा.

असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वैष्णो देवी के पास एक स्थान है, जहां पिछले साल जुलाई में 60 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी. इसलिए, एक निवारक नीति पर विचार करने की आवश्यकता है. सर्वदलीय बैठक में पूरे विपक्ष ने सरकार से कहा कि आप कार्रवाई करें, जो भी आपको सही लगे, हम आपका समर्थन करेंगे ताकि मरने वालों के परिवारों को न्याय मिल सके और ऐसी घटना दोबारा न हो. इसलिए हम सरकार का पूरा समर्थन कर रहे हैं." यह भी पढ़ें : Murshidabad: क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण अक्षय तृतीया से शुरू, शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

उन्होंने आगे कहा, "पहलगाम में जिन आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया, वे पाकिस्तान में मौजूद हैं. उनको वहीं से ही पूरा सपोर्ट मिलता है और इसके बाद आतंकी बॉर्डर पार करके पहलगाम में आए और आतंकी हमले को अंजाम दिया. इससे पहले, जब मुंबई में 26/11 अटैक हुआ था, तो पाकिस्तान ने अपना हाथ होने से इनकार किया था, लेकिन जब कसाब पकड़ा गया, तो उन्हें स्वीकार करना पड़ा. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार क्या रुख लेगी, ये उनके ऊपर है. हमारा मानना है कि आतंकियों को रोकने और उन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है."

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को सोच-समझकर बोलना चाहिए, जितना पाकिस्तान का सालभर का बजट है, उससे ज्यादा हमारा बजट डिफेंस का है. पाकिस्तान का समय भारत से आधा घंटा पीछे है, लेकिन मैं यही कहूंगा कि हमसे पाकिस्तान 30 मिनट पीछे नहीं, बल्कि 30 साल पीछे है और वहां के राजनेताओं को अपनी बकबक बंद कर देनी चाहिए. पाकिस्तान को अपने अंदरूनी मसले देखने चाहिए."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड