एजेंसी न्यूज

बलिया में शादी का झांसा देकर किशोरी से एक वर्ष तक बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर अपने गांव की ही एक किशोरी से पिछले एक वर्ष से लगातार कथित रूप से बलात्कार के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

बलिया में शादी का झांसा देकर किशोरी से एक वर्ष तक बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

बलिया (उप्र), 5 सितंबर : बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर अपने गांव की ही एक किशोरी से पिछले एक वर्ष से लगातार कथित रूप से बलात्कार के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को थाने में तहरीर दी कि उसी के गांव का रहने वाला नकुल शाह (19) शादी का झांसा देकर पिछले एक वर्ष से उससे लगातार बलात्कार कर रहा था और अब शादी करने से इनकार कर रहा है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

पुलिस उपनिरीक्षक अजय यादव ने रविवार को बताया कि किशोरी की शिकायत पर कल भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नकुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्‍होंने बताया कि किशोरी को आज चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने आरोपी नकुल शाह को गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).