बड़ा खुलासा: नागरिकता कानून पर पाकिस्तान जमकर फैला रहा अफवाह, 5 हजार सोशल मीडिया हैंडल शामिल

भारत की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान से संचालित 5,000 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट को चिह्नित किया है, जो नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 पर गलत और झूठी जानकारियां फैला रहे हैं.

सोशल मीडिया (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान (Pakistan) से संचालित 5,000 से ज्यादा सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट को चिह्नित किया है, जो नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 पर गलत और झूठी जानकारियां फैला रहे हैं. इनमें से कुछ हैंडल भारत में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के लिए फर्जी वीडियोज का उपयोग कर रहे हैं.

सुरक्षा विभाग के एक सूत्र ने कहा, "पाकिस्तान की कुछ प्रमुख हस्तियां भी अपने निजी हैंडल्स से जानकारियां साझा कर रही हैं. ये हैंडल्स पिछले 48 घंटों से काफी सक्रिय हैं." सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्फी तक झूठी जानकारियों से भरे ट्वीट कर रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, "भारत से आ रहे कई मैंसेजों में से, मैं सिर्फ यह मैसेज ट्वीट कर रहा हूं. दिल्ली के जामिया मिलिया स्थित मस्जिद में पुलिस की बर्बर हिंसा पर लड़की रो रही है. प्रधानमंत्री मोदी की फासीवादी हिंदुत्व सरकार मुस्लिमों के साथ युद्ध कर रही है."

एजेंसियों ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्रोल ब्रिगेड की कमान संभाल रखी है. नागरिकता कानून का NRC से लेना-देना नहीं, भारतीय नागरिकों पर नहीं पड़ेगा असर: केंद्र सरकार

पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडलर्स ने भी रविवार को जामिया मिलिया में प्रदर्शन के दौरान छात्रा के घायल होने की फर्जी खबरें पोस्ट कीं.

भारतीय सुरक्षा बलों के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसे तुरंत खारिज कर दिया. एजेंसियों ने ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स की पूरी सूची बनाई है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सूचित कर दिया है.

भारत में अस्थिरता पैदा करने के लिए झूठी खबरें फैलाने के पाकिस्तान के तरीके को देखते हुए सुरक्षा इकाइयों की सोशल मीडिया इकाइयां इस क्षति को रोकने के लिए काम कर रही है. गृह मंत्रालय और स्थानीय पुलिस ने लोगों से पाकिस्तान के फर्जी ट्वीट्स और प्रोपेगेंडा को नजरंदाज करने के लिए कहना शुरू कर दिया है.

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए दिशानिर्देश जारी कर सोशल मीडिया पर हिंसा फैलाने वाली फर्जी खबरों और अफवाहों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड